क्राइमझारखण्ड

DHANBAD: प्रिन्स खान गिरोह के 6 अपराधकर्मी गिरफ्तार…

प्रिन्स खान गिरोह के 6 अपराधकर्मी गिरफ्तार…

 

दिनांक 26.12.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद को गुप्त सूचना मिली कि प्रिंस खान गिरोह के कुछ अपराधकर्मी हथियार के साथ लैश होकर कही हत्या या फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु टीम गठित कर पुरे जिले की नाकाबंदी कर चेकिंग कराया जाना प्रारंभ किया गया। इस कम में केंदुआडीह थानान्तर्गत शिमलाबहाल ब्रिज के पास वाले स्थान से अपराधकर्मी राजेश कुमार बधावन, अजय कुमार सिंह एवं सागर कुमार मल्लाह उर्फ बिटटू को को एक स्वीफट डिजायर कार से हथियार गोली मोबाईल इत्यादि के साथ गिरफतार किया गया। साथ हीं कतरास थानान्तर्गत निश्चितपुर रेलवे साइडिंग के पारा स्थान से गणेश गुप्ता एव करण सिंह को मोटरसाईकिल से भागने के कम में पीछा कर गिरफतार किया गया जिनके पास से भी हथियार गोली बरामद हुआ। इसके साथ हीं सूचना पर उनके एक अन्य सहयोगी प्रियेश कुमार सिंह को धनबाद बस स्टैंड से गिरफतार किया गया। इस संबंध में केंदुआडीह थाना कांड संख्या 128/24 दिनांक 26.12.2024 धारा 25 1बी ए/25 (6)/26/35 आम्स ऐक्ट एवं 111/112 बी०एन०एस० तथा कतरास थाना कांड संख्या 376/24 दिनांक 26.12.2024 धारा 25 1 (बी) (ए)/25 6/26/35 आम्त ऐक्ट एवं 111 (बी०) एन०एस० के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया है।

 

गिरफतार अपराधकर्मियों ने पूछताछ के दौरान अपने को प्रिंस खान गिरोह का सदस्य बताते हुये अभी तक हाल के दिनो मे 13.12.2024 को बरबडडा थानान्तर्गत कुर्मीडीह में सीमेंट व्यापारी चेतन महतो के उपर हुयी फायरिंग, तेतुलमारी थानान्तर्गत रेलवे साइडिंग में दिनांक 02.12.24 को हुयी फायरिंग तथा बलियापुर थानान्तर्गत मार्शलिंग यार्ड में कार्यरत मजदूर को दिनांक 19.12.2024 को प्रिंस खान के ईशारे पर गोली मारने की बात स्वीकार की है। इनसे प्राप्त पूछताछ के आधार पर अन्य संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफतारी हेतु छापामारी जारी है।

 

गिरफतार अपराधकर्मियों में से वर्तमान में मुख्य गणेश गुप्ता है जिसने वर्तमान में प्रिंस खान के निर्देश पर सभी घटनाओं को शूटरों एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्था कर अंजाम दिलवाया है। उल्लेखनीय है कि ये दिनांक-26.09.2024 को जेल से जमानत से बाहर आये है तथा छुटते ही इन घटनाओ को संगठित तरीके से अंजाम दिये है। इनके विरूद्ध अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मे हत्या, लूट, रंगदारी एवं फायरिंग सहित विभिन्न धाराओं में कुल 13 से अधिक कांड दर्ज है. तथा जेल गये है। इनके साथ गिरफतार अन्य अपराधकर्मीयों के विरूद्ध भी विभिन्न धाराओं में कई कांड पूर्व से दर्ज हैं। अभी तक की जानकारी के अनुसार करण सिंह को छोडंकर सभी पूर्व मे जेल जा चुके हैं।

 

गिरफतार अपराधकर्मियों का नाम / पता एवं विवरणी

 

1. गणेश गुप्ता उम 28 वर्ष पिता कामदेव प्रसाद सा० भगत मुहल्ला हनुमान मैंशन के पीछे थाना कतरास जिला धनबाद स्थाई पता सा० इरला दुरला से 2-3 कि०मी० आगे थाना बोधगया जिला गया (बिहार)

 

2. राजेश बधावन उर्फ बब्लू उम्र करीब 27 वर्ष पिता सुरेश चन्द बधावन सा० कलाली फाटक रामपुजन थाना कतरास जिला धनबाद मो0नं0 7050331840

 

3. अजय सिंह उम्र 35 वर्ष पिता विजय सिंह सा० भण्डारिडीह नियर स्वास्तिक सिनेमा

 

हॉल थाना कतरास जिला धनबाद मो0नं0 9162075553

 

4. करण सिंह राजपुत उम्र करीब 21 वर्ष पिता पप्पु अग्रवाल सा० फुलवारी टांड थाना मधुबन जिला धनबाद

 

5. बिट्टु उर्फ सागर मल्लाह उम्र 20 वर्ष पिता भरत मल्लाह सा० निचितपुर बस्ती सा० कतरास जिला धनबाद

 

6. देव उर्फ भीम उर्फ प्रियेष कुमार सिंह उर्फ राहुल उम्र करीब 25 वर्ष पिता राम विनय सिंह सा० भौरोपुर थाना हुसैनाबाद जिला पलामू

 

बरामदगी एवं जप्ती

 

1. 01 स्वीफट डिजायर कार

 

2. एक नीला रंग का पल्सर मोटरसाईकिल

 

3. कुल तीन पिस्तौल

 

4. कुल 16 जीवित कारतूस

 

5. विभिन्न कंपनियों के कुल सात मोबाईल सेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!